Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मुलायम सिंह के करीबी रहे सतीश फौजी के बेटे ने पीएम मोदी के काफिले को दिखाया काला कपड़ा

जनवाद टाइम्स 16 February 2020
IMG-20200216-WA0124
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया : वाराणसी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के सामने सपा कार्यकर्ता अजय यादव कूद गया। हाथों में काली जैकेट लेकर उसके कूदते ही अफरातफरी मच गई। तत्काल पुलिस के जवानों ने उसे कब्जे में लिया और थाने ले आई।थाने पर भाजपाइयों की भीड़ जमा होते ही अजय को थाने के कार्यालय से निकालकर पुलिस पीछे की ओर लेकर चली गई। कुछ देर बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी थाने पहुंचे। पुलिस को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। अजय के पिता सतीश फौजी सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और मुलायम सिंह के करीबियों में उनकी गिनती होती है।

IMG 20200216 WA0124

रविवार की दोपहर पीएम मोदी का काफिला जंगमबाड़ी मठ से बीएचयू हेलीपैड के लिए निकला था। जैसे ही पीएम का काफिला रविदास गेट के पास पहुंचा बैरिकेडिंग लांघकर सपा कार्यकर्ता बीच सड़क पर आ गया। हाथों में काली जैकेट लहराते काफिले की गाड़ियों के बीच से ही वह सड़क पार कर गया। इसके बाद पीएम की गाड़ी के ठीक सामने से दोबारा सड़क के इस पार आया।  कुछ एसपीजी कमांडो ने उसे पकड़ने के लिए अपनी गाड़ी रोकी लेकिन तब तक पुलिस वाले उसे गिरफ्त में ले चुके थे।
पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने की खबर पता चलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। किसी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस पकड़े गए सपा कार्यकर्ता को थाने के कार्यालय से निकालकर पीछे लेकर चली गई। कुछ देर में ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी थाने पहुंचे।

इससे पहले नवंबर 2017 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण से पहले ही सपा कार्यकर्ता ने सामनेघाट पुल का फीता काट दिया था। अजय के पिता सतीश फौजी भी इससे पहले कई मामलों में चर्चित रहे हैं। फूलन देवी हत्याकांड के बाद बवाल में उन पर रासुका लगा था। सीर में रविदास पार्क के निर्माण का भी विरोध किया था। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती का हेलीकाफ्टर नहीं उतरने देने की चेतावनी दी थी। उनके विरोध के कारण ही मायावती को कार्यक्रम रद करना पड़ा था।अजय की आज की हरकत पर सतीश फौजी का कहना है कि वह विक्षिप्त हो गया है।

Post navigation

Previous: पति के साथ न ले जाने पर नव विवाहिता पत्नी ने किया आत्मदाह
Next: UP Board Exams 18 फरवरी से, परीक्षार्थी खुद पर हावी न होने दें एग्जाम फोबिया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.