Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जनपद प्रतापगढ़ में डीपीआरओ विभाग का कारनामा भाग–3

जनवाद टाइम्स 29 February 2020
Share News
       

संवाददाता गुलाब चंद्र गौतम प्रतापगढ़ : वित्तीय वर्ष 2019-20 में 84-70 करोड़ धनराशि जनपद की 1241 ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त आयोग से दी गई । इसमें से 63-46 करोड व्यय भी कर दिया है। मुख्य सचिव ने 2017-18 में आदेश किया कि इस निधि से एक भी पैसा मजदूरी पर व्यय न करें। मनरेगा से अभिसरण करके मजदूरी का भुगतान किया जाये। मजदूरी का श्रमांश मनरेगा से करने पर ग्राम पंचायतों को 15-20% राज्य वित्त की धनराशि की बचत होगी और ग्राम पंचायत मे अधिक कार्य कराना संभव हो पाता। इस प्रकार वर्तमान 84-70 करोड़ के स्थान पर लगभग 17 करोड़ अधिक धनराशि की उपलब्धता ग्राम पंचायत को होने से अधिक कार्य हो सकता है। मनरेगा से 6.8 करोड सामग्री अंश की अतिरिक्त धनराशि जनपद को मिल जाती।

राज्य वित्त और मनरेगा के अभिसरण से मनरेगा के माध्यम से 17+6.8 =23.8 अर्थात लगभग 24 करोड़ अतिरिक्त धनराशि जनपद को मिल जाती। दोनों योजनाओं के अलग-अलग रास्ते पर चलने से जनपद का 24 करोड़ का नुकसान हो रहा है। मुख्य सचिव का 2017 का आदेश अभी भी धूल चाट रहा है। यह पंचायतीराज विभाग के भ्रष्ट तंत्र जिसे ऊपर से संरक्षण मिला है, की देन है।
अब प्रश्न ये है कि मनरेगा और राज्य वित्त के अभिसरण से डर क्यों? पंचायतीराज विभाग फर्जी मस्टर रोल तैयार कर मजदूरी भुगतान कर रहा है। वही कार्य मनरेगा और राज्य वित्त से दुबारा-तिबारा करा रहा है। मनरेगा से अभिसरण होने पर ऐसा नहीं हो पाएगा। सारा खेल -ग्राम पंचायत से डीपीआरओ कार्यालय की मिलीभगत से होता आया है।डीपीआरओ कार्यालय में सैकड़ों जांचे लंबित हैं क्योंकि प्रधान द्वारा कोई भी अभिलेख जांच के लिए दिया ही नहीं जाता है। ग्राम पंचायतों में मनमानी कार्य होते हैं। अभिलेख कैसे देंगे?
केवल मानधाता ब्लाक में अभिसरण लागू है। पूर्व डीएम मार्कण्डेय सर के सामने ये कच्चा चिट्ठा खुला तो उन्होंने डीपीआरओ कार्यालय के सफाई अभियान का दायित्व पीडी को दे दिया।अब उनके इस निर्णय पर निहित स्वार्थ वाले लोग चिल पो मचाना शुरू कर दिए और पीडी को ही भ्रष्ट होने की उपाधि दे रहे है।
पीडी द्वारा डीपीआरओ का वित्तीय प्रभार ग्रहण करने पर यह कहा जाने लगा कि ये मलाईदार पद है और इस पर केवल डीपीआरओ और एक गिरोह का ही विशेषाधिकार है। यदि इसमें अन्य कोई हाथ डालेगा तो उस पर कालिख पोथी जाएगी, चाहे पीडी हों या जिलाधिकारी ही,जबकि डीपीआरओ के अतिरिक्त दायित्व को छोड़ने के लिए पीडी ने डीएम व सीडीओ से कई बार अनुरोध किये किन्तु उनके अनुरोध को अधिकारी द्वय स्वीकार नहीं कर रहे हैं।ऐसे में सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि डीपीआरओ व उनका विभाग अपने दायित्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने में अक्षम है जिस कारण पीडी को जबरन दायित्व सौंपा गया।

Post navigation

Previous: चुन्नू मुन्नू संस्कारशाला का शुभारम्भ – बालको के विकास में होगी सहायक
Next: अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश द्वारा बाराबंकी में आयोजित संविधान बचाओ रैली

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260726-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0033
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 26 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित
  • पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर
  • Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान
  • वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Bihar News : राजापाकर के जाफरपट्टी पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर Sub Title
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.