Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

सैफई पहुंचे मुलायम-अखिलेश, कार्यकर्ताओं संग धूमधाम से मनाई होली

जनवाद टाइम्स 9 March 2020
IMG_20200309_194845
Share News
       

सैफई पहुंचे मुलायम-अखिलेश, कार्यकर्ताओं संग धूमधाम से मनाई होली

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया इटावा:  समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई स्थित कोठी परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। परिसर में बनाए गए मंच से दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को होली मनाने अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे।

IMG 20200309 194824

करीब दो बजे अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ एक्सप्रेसवे के रास्ते कोठी पर पहुंचे। उनके पहुंचने के पहले ही पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव पूर्व

IMG 20200309 194845

सांसद तेज प्रताप, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और अन्य नेता कोठी पर पहुंच गए थे। करीब साढ़े तीन बजे मुलायम सिंह यादव भी कोठी पर पहुंच गए। होली मनाने के लिए कोठी परिसर में पहली बार मंच बनाया गया।

IMG 20200309 194908

करीब चार बजे मुलायम, अखिलेश मंच पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को होली की  बधाई दी। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि सीएए लागू होने के बाद दुनिया में भारत की सबसे ज्यादा बदनामी हुई। भाजपा को किसी से कोई मतलब नहीं, उन्हें केवल कुर्सी से मतलब है।  हम समाजवादियों को इन लोगों से देश व प्रदेश को बचाना है। अखिलेश ने कहा आवारा जानवर सड़कों पर छुट्टा घूम रहे हैं।

Post navigation

Previous: तीर्थ धाम बटेश्वर में सिकरवार समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन
Next: इटावा पुलिस द्वारा 02 एम्बुलेंस चालकों को 05 पेटी ,कुल 212 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित किया गिरफ्तार 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.