मेरठ न्यूज: पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान।

संवाददाता: रेनू
मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले व्यक्तियों को और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी का बैठना व तेज गति से वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान किसी का चालान कटा। और किसी को सख्ती के साथ हिदायत देकर वापसी भेज दिया। और बिना मास्क वालो को भी रोका गया। और उनसे अपील की गई की बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर लगाए। और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करे। एक दूसरे से दूरी बनाए रखे। पुलिस प्रशासन का चेकिंग चलाने का मुख्य कारण यह है कि समाज में घूम रहे असामाजिक तत्वों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया जा सके। और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए इनको जेल भेजा जा सके। पुलिस प्रशासन का यह अभियान पूरे मेरठ जिले में चल रहा है। शहर हो या गांव सभी जगह टीम बनाकर पुलिस प्रशासन अपना चेकिंग अभियान चला रहा हैं।




