के.वी.सी.एल.(कल्पतरु) चिट फण्ड कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन

IMG_20200212_190205
Share News

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया : इटावा के कचहरी परिसर में वट वृक्ष के नीचे आज दिनांक 12/02/2020 से 4 दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें धरने की अगुवाई कर रहे डॉ सत्यप्रिय मानव ने बताया कि वे सभी रियल स्टेट

IMG 20200212 190205

के.बी.सी.एल.(कल्पतरु कंपनी) में एजेंट/निवेशक/अभिकर्ता थे जिनके द्वारा कंपनी को भारी संख्य में बीमा पॉलिसी करवाई गई थी जिनमें सभी पालिसी की कुल जमा धनराशि करीब 2 करोड़ से ज्यादा है जिसको लेकर कंपनी तथा कंपनी का मालिक अब फरार है।,

IMG 20200212 190148

कंपनी के मालिक जय किशन राणा के खिलाफ इन्होंने मुकदमा भी दर्ज करवाया जिसमे प्रशासन की लापरवाही दिखाई दी और उन्हें कोई प्रतिफल नही मिला जिस कारण अब ये एजेंट/अभिकर्ता 4-दिवसीय धरने पर बैठे है ओर इनकी अगुवाई कर रहे डॉ सत्यप्रिय मानव तथा सभी अभिकर्ताओं की मांग है कि उनके द्वारा जमा करवाई गई बीमा की धनराशी बापस मिले तथा कंपनी के मालिक जय किशन राणा को जेल भेजा जाए ये सभी उनकी 45 सूत्री मांग पत्र में शामिल है।

Trending News