Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

भागलपुर-सबौर में किसान मेले का आगाज, ‘रुस्तम’ / जमुनापारी और ‘कड़कनाथ’ रहा आकर्षण का केंद्र

जनवाद टाइम्स 24 February 2020
IMG_20200224_225521
Share News
       

भागलपुर बिहार समाचार :भागलपुर में सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय में रविवार को तीन दिवसीय किसान मेले का आगाज हुआ। मेले में बकरा पालन के लिए नयी नस्ल को देखने के लिए किसानों की भीड़ जुट गई। प्रदर्शनी में सिरोही, जमुनापारी, बारबरी, ब्लैक बंगाल नस्ल के बकरे लगाये गये थे।
राजस्थान के सिरोही नस्ल के 23 माह के रुस्तम का वजन 70 किलो का है।

IMG 20200224 225521

इटावा में पाया जाने वाले जमुनापारी नौ माह में ही 30 किलो का है। इस नस्ल के बकरे का बिहार में पालन हो रहा है। मेले में किसानों ने बकरे के नस्ल की जानकारी ली।
वहीं मुर्गी पालन को लेकर ही कड़कनाथ भी मेले में था। स्टॉल पर यह बताया जा रहा था कि भागलपुर में यह मिल रहा है। इसके पालन को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा था।
वहीं सबौर एग्री इनक्यूबेटर्स (सबएग्रीस) के तहत विश्वजीत ने मुर्गी पालन मल्टीपल स्टोरेज कमरा बनाया है जिसमें आसानी से मुर्गी पालन किया जा सके। वहीं गिरीडीह के निखिल कुमार सिन्हा ने महुआ से जेम, लड्डू और तेल तैयार किया है। जबकि बालकृष्ण गोयल ने कचरा निष्पादन और विकास ने कीड़े-मकोड़े को पकड़ने के लिए तैयार संयंत्र की किसानों को जानकारी दी।
तुलसी की वेरायटी पर इस्लामपुर में शोध
पान अनुसंधान केंद्र इस्लामपुर से आए डॉ. अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि गुजरात से कपूर और श्याम तुलसी के साथ-साथ तुलसी की तीन वेरायटी पर शोध हो रहा है। इन पौधों में तेल की मात्रा अन्य तुलसी से अधिक पायी जाती है। अगले साल शोध संस्थान के द्वारा तुलसी का तेल लेकर बाजार में आएगा। इसका इस्तेमाल कफ, सर्दी और दर्द निवारक में होगा। साथ ही इसका माउथ वाश के रूप में भी प्रयोग हो पाएगा।

Post navigation

Previous: कानपुर-फफूंद पैसेंजर को इटावा तक बढ़ाने की मांग
Next: विद्युत विभाग की कार्यवाही में सैफई स्टेडियम एवं हास्टल की बिजली देर रात से काटी गयी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.