Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : चचेरे भाई ने ही की थी गता गांव के 10 साल के दिव्यांग बच्चे की हत्या, गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 11 September 2020
IMG-20200911-WA0022-01
Share News
       

महेश कुमार इटावा: बीते सोमवार की सुबह तकरीबन 10 बजे बिठौली थाना क्षेत्र के गता गांव में 10 साल के दिव्यांग बच्चे की गला रेतकर हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि उसके परिवार का चचेरा भाई ही था। पुलिस ने आरोपित चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में मृतक के ताऊ को भी नामजद किया गया है जिसकी पुलिस आरोपित ताऊ की तलाश कर रही है।

IMG 20200911 WA0022 01

गता गांव के रहने वाले संतोष दोहरे के 10 साल के दिव्यांग बेटे नितिन की सोमवार की सुबह खेत पर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिवार की किसी से भी रंजिश न होने की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की छानबीन की, तो परिवार के लोगों का ही घटना में हाथ होने की जानकारी मिली।

बुधवार को मृतक के पिता संतोष दोहरे ने अपने बड़े भाई वीरेंद्र व उसके बेटे सत्यवीर के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने सत्यवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की कड़ी पूछताछ में सत्यवीर ने नितिन की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि चार साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। उसको आशंका थी कि चाचा और चाची ने तांत्रिक से झाड़ फूंक कराकर उसकी मां को मार डाला। इसी के चलते वह चाचा चाची व उसके पूरे परिवार से दुश्मनी मानने लगा था।

घटना के दिन उसने खेत पर नितिन को मोरपंख बीनते देखा था, तभी उसने उसको पकड़कर गला दबाया। जब गला दबाने से नितिन की मौत नहीं हुई थी कुल्हाड़ी से गला रेत दिया। हत्या करने के बाद कुल्हाड़ी व खून लगे पेंट को झाड़ियों में छुपाकर घर चला गया था। कुछ देर बाद ही हत्यारोपित के छोटे भाई सत्यभान ने शव देखा था और घर वालों को जाकर सूचना दी।

Post navigation

Previous: Etawah News : जिले में सभी थानाध्यक्षों ने संबंधित क्षेत्र के बैंक, एटीएम, वाहनों की सघन चेकिंग 
Next: Ambedkar Nagar : कार्यकर्ता एवं शुभचिन्तकों से बसपा पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने की मुलाकात

 

राशिफल

News Archive

20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260306_100142
  • Breaking News
  • National

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय
  • Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
  • Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.