Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जनपद प्रतापगढ़ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में लोगो को मिल रहा लाभ से शिविर में मिलने वाली सुविधा से सन्तुष्ट हो रहे रोग ग्रसित लोग।प्रत्येक रविवार को होता है मेले का आयोजन

जनवाद टाइम्स 23 February 2020
IMG_20200223_192434
Share News
       

संवाददाता गुलाबचंद गौतम :  विश्वनाथगंज प्रतापगढ़ :मान्धाता विकास खंड के विश्वनाथगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन प्रत्येक रविवार को होता है।

IMG 20200223 192434 1

विश्वनाथगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच कराने पहुंचे कुछ लोगो का कहना था कि इसके लिए उन्हें पहले खेती का काम छोड़कर अस्पताल जाना पड़ता था किन्तु अब इस व्यवस्था से उनका समय बचेगा और पैसा भी नहीं खर्च करना पड़ेगा। वहीं महिला का कहना था कि मेले में उनका वजन लेने के साथ ही खून की जांच की गयी और टीका लगाया गया। इसके साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने और गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने के बारें में बताया गया।

IMG 20200223 192344

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए के श्रीवास्तव का कहना है कि आज की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी और बदलती लाइफ स्टाइल के चलते लोग कम उम्र में ही गैर संचारी रोगों जैसे डायबिटीज़, हाइपरटेंशन, कैंसर व हृदय संबंधी बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। पहले इनमें से अधिकतर बीमारियां लोगों को 40 से 50 साल की उम्र के बाद अपने चपेट में लेतीं थीं, लेकिन अब इनका खतरा 30 की उम्र पार करने के साथ ही मंडराने लगता है। इस गंभीर समस्या से क्षेत्र के लोगो को मुक्ति दिलाने के लिए ही रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 30 साल से ऊपर के लोगों की जांच की गयी , और स्वस्थ जिन्दगी जीने के टिप्स दिए जा रहे है। इस शिविर में डॉक्टर दीपक कुमार ,डॉक्टर पी सी यादव ,डॉ अनामिका सिंह , डॉ आशुतोष मिश्रा

IMG 20200223 193915

(होम्योपैथिक) , डॉ विजय प्रताप सिंह (आयुर्वेद), ज्योतिका (सी एच ओ ), दीपक (बीपीएम ),एसडी सिंह (एच ई ओ ) एवं वीरेंद्र सिंह , कमलेश कुमार , अशोक यादव आदि समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विश्वनाथगंज पर प्रत्येक रविवार आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के शिविर में मौजूद होकर रोग ग्रसित लोगों इलाज के साथ परामर्श देते हैं। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला शिविर में निःशुल्क पंजीकरण , परामर्श, परीक्षण, जांच/ स्क्रीनिंग व विभिन्न पद्धतियों का इलाज और दवाएं उपलब्ध होती है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की भी जानकारी दी जाती है।

Post navigation

Previous: भारत में आत्महत्या एक बड़ी समस्या : देश काल और परिवेश
Next: पट्टी प्रतापगढ़ लव जिहाद के मामले व दो समुदायों के फरार चल रहे लड़का लड़की के ट्रेन से कटकर संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौतरत के किम गांव स्टेशन के पास की है घटना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.