Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : कोरोना वायरस : लॉकडाउन के चलते आज से मजदूरों को मिलेगा मुफ्त राशन

जनवाद टाइम्स 1 April 2020
IMG-20200401-WA0080-01
Share News
       

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के मद्देनजर हुए लॉकडाउन से प्रभावित श्रमिकों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने फैसला किया है कि उचित दर की दुकानों पर बुधवार से राशन बांटा जाएगा। इसमें अंत्योदय कार्डधारकों, नरेगा मजदूरों, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों व नगर विकास विभाग के दिहाड़ी मजदूरों को नि:शुल्क राशन दिया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति, परिवार, समुदाय, कस्बा या कॉलोनी को होम क्वारांटाइन किया गया है तो उस तक होम डिलीवरी के माध्यम से राशन पहुंचाने की सुविधा दी जाएगी।
अप्रैल के दूसरे चरण में 15 अप्रैल से सभी कार्डधारकों को पांच किलो प्रति यूनिट की दर से निशुल्क राशन ( चावल) दिया जाएगा। इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। हर राशन की दुकान पर सेनिटाइजर-साबुन व पानी रखा जाएगा ताकि हाथ धुलने के बाद ही ई-पॉस का इस्तेमाल किया जाए।
राशन की दुकानों पर एकदम से भीड़ जमा न हो जाए और मानक के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसके लिए हर दुकानदार रोस्टर के हिसाब से राशन वितरण करेगा। राशन वितरण के लिए उचित दर की दुकान के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति जिलाधिकारी द्वारा की गई है उचित दर विक्रेता इस नोडल अधिकारी व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में ही राशन बांटेगा।
केन्द्र सरकार ने तीन महीने तक 5 किलो चावल या गेहूं व एक किलो दाल देने का ऐलान किया है। ये राशन पहले से दिए जा रहे राशन के अतिरिक्त दिया जाएगा। वहीं राज्य सरकार ने एक अप्रैल से राशन दिए जाने का ऐलान किया है। अभी तक पांच अप्रैल से राशन दिया जाता है।

Post navigation

Previous: Etawah News : जिला अधिकारी जी ने लॉक डाउन में व्यवस्थाओ का जायजा लिया
Next: Etawah News :आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी और राशन लेने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करना जरूरी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.