Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कोरोना कहर: यूपी के सभी जिलों में रजिस्ट्री दफ्तर 31 मार्च तक बंद

जनवाद टाइम्स 20 March 2020
IMG_20200320_224229
Share News
       

संवाददाता मनोज  कुमार राजौरिया  : कोरोना  वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी रजिस्ट्री दफ्तरों को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला किया है। प्रदेश के स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने यह जानकारी दी।

IMG 20200320 224229

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री दफ्तरों में रोजाना मकान, दुकान, जमीन आदि की रजिस्ट्री करवाने के लिए हजारों लोग आते हैं। इन भू सम्पत्तियों के क्रेता-विक्रेता ही नहीं उनके वकील, रजिस्ट्री दफ्तरों के कर्मचारी भी वहां मौजूद होते हैं। 24 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्र में बड़े पैमाने पर भू-सम्पत्तियों की रजिस्ट्री होती हैं। उन दिनों में इन रजिस्ट्री दफ्तरों में भीड़ और बढ़ जाती,जिससे संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ता। इसी वजह से रजिस्ट्री दफ्तरों को बंद करने का निर्णय लिया गया।

इससे पहले उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं निबंधन अधिकारी संघ के अध्यक्ष विजय कृष्ण उपाध्याय व सचिव शशि भानु मिश्र ने विभागीय मंत्री को पत्र लिखकर रजिस्ट्री प्रक्रिया जारी रहने पर कोरोना संक्रमण फैलने का अंदेशा जताया था। इसमें कहा गया था कि कोरोना वायरस की इस वैश्विक महामारी के विशेष संदर्भ में निबंधन कार्यालयों को इस वायरस के संक्रमण के लिए बड़ा सहज उपलब्ध स्थान माना जा सकता है।
संगठन के इन पदाधिकारियों के अनुसार एक रजिस्ट्री में न्यूनतम पांच से सात व्यक्ति रहते हैं। असामान्य परिस्थितियों में संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति संक्रमित है तो वह संक्रमण कई गुना फैला सकता है।

Post navigation

Previous: निर्भया को मिला 7 साल बाद इंसाफ
Next: कोरोना कहर: इटावा रेलवे स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस को रोक कोरोना के संदिग्ध को जिला अस्पताल भेजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.