Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कोरॉना वायरस वैश्विक आपदा में जहांगीर गंज आलापुर अम्बेडकर नगर में कालाबाजारी की शिकायत

जनवाद टाइम्स 29 March 2020
IMG_20200329_112241
Share News
       

लालचंद अंबेडकरनगर

वैश्विक महामारी करोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम व राहत के लिए शासन प्रशासन द्वारा पूरे प्रदेश व देश को लॉकडाउन किया गया है। जिसका आमजन मानस पालन कर रहा है। अपवाद स्वरूप यदि कुछ लोग कुछ-कुछ पल के लिए अनावश्यक लॉक डाउन का उल्लंघन करते नजर आते हैं तो , हमारे पुलिस बल के जवान अनुशासन में रहने के लिए अपना काम करते नजर आ रहे हैं।किन्तु इसके बाद आम जन मानस विशेष कर गरीब जो दैनिक मजदूरी करके शाम तक अपने-अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए जो आवश्यक वस्तु अपने घर ले जाते थे उनके सामने आज के समय मे या निकट आने वाले समय मे बहुत ही गम्भीर समस्या आ गई है।क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की चोटी-बड़ी दुकाने खुली हैं।सब्जी की दुकानें खुली हैं जहाँ पर ग्रामीण किसान जो सब्जी खुद पैदा करते हैं वो लोग इस समय जो भी कीमत मिल जाय कच्चा सौदा होने के लिए बेचने के लिए विवश हैं। इसका अच्छा फायदा प्रशासन द्वारा लाइसेंस प्राप्त वाहन द्वारा फुटकर सब्जी बेचने वाले ले रहे हैं।प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तु किराना की छोटी-छोटी दुकानें बंद करवा दिए गये हैं।इनकी जगह क्षेत्र की बड़ी-बड़ी कुछ दुकानों को अपनी-अपनी दुकानें खोल कर सामान बेचने का आदेश प्रशासन द्वारा दिया गया है। उपरोक्त लोग इस अवसर का फायदा उठाकर अपना सामान एक न एक बहाना बना-बना कर आवश्यकता से अधिक मूल्य पर बेच रहे हैं।जिसे आम जन मानस किसी न किसी तरह ब्यवस्था बनाकर खरीदेने के लिए मजबूर है। शासन / प्रशासन से अनुरोध है कि जनहित में उपरोक्त प्रकरण पर गम्भीरता से ध्यान दें ,जिससे आम जन को काला बाजारी से राहत मिल सके।

Post navigation

Previous: दिल्ली के आनंद विहार में लाखों की संख्या में लोगों का अपने घरों को पलायन
Next: भारत लॉकडाउन पांचवा दिन:  यूपी के 13 शहरों तक पहुंचा कोरोना वायरस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.