Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News दवा खाने के बाद उल्टी या चक्कर आने पर घबराने की जरूरत नहीं, यह फाइलेरिया परजीवी के मरने का है संकेत- सीएस डॉ विजय कुमार

जनवाद टाइम्स 15 February 2025
Bihar News There is no need to panic if you feel nauseous or dizzy after taking the medicine, this is a sign of the death of the filaria parasite - CS Dr. Vijay Kumar
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

फाइलेरिया उन्मूलन के स्वास्थ्य विभाग काफ़ी गंभीर है, जिले के 14 प्रखंडो में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम जोरों पर चलाई जा रहीं है। इसी बीच दवा सेवन के उपरांत
कहीं कहीं बच्चों के अंदर हल्का साइड इफेक्ट होने की बातें सामने आती है जिससे लोग घबरा जाते है, जबकि इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, यह कहना है जिले के सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार का। उन्होंने बताया की सर्वजन दवा खाने के बाद उल्टी या चक्कर आने पर घबराए नहीं।

Bihar News There is no need to panic if you feel nauseous or dizzy after taking the medicine, this is a sign of the death of the filaria parasite - CS Dr. Vijay Kumar

यह फाइलेरिया परजीवी के मरने का एक शुभ संकेत है।फाइलेरिया के परजीवी दवा सेवन से मरते हैं, जिसके कारण उल्टी, चक्कर या सर दर्द जैसे छोटी-मोटी शिकायत हो सकती है जो धीरे धीरे सामान्य हो जाता है।उन्होंने बताया की खाली पेट दवा न खाने की लोगों को सलाह दी जाती है, किसी भी तरह की दिक्कत हो नजदीकी अस्पताल जाना चाहिए और अफवाहों से बचना चाहिए। आशा के पास भी क्विक रिस्पांस टीम बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमेशा तत्पर है। गाँव से लेकर जिला स्तर पर स्वाथ्य कर्मी किसी भी तरह की समस्या से आपको बचाने के लिए तैयार हैं। आइये एक बार फ़िर एक जुट होकर दवा सेवन का संकल्प लें और फाइलेरिया को दूर भगाएं।

Bihar News There is no need to panic if you feel nauseous or dizzy after taking the medicine, this is a sign of the death of the filaria parasite - CS Dr. Vijay Kumar

– स्वास्थ्य कर्मियों के सामने खानी है दवा:

डीभीडीसीओ डॉ नवल किशोर प्रसाद ने बताया की स्वास्थ्य कर्मियों के सामने खानी है दवा, 02 से 5 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी। एलबेंडाजोल का सेवन चबाकर किया जाना है। खाली पेट दवा का सेवन नहीं करना है।वहीं जिले के भीडीसीओ प्रशांत कुमार ने बताया की केवल गर्भवती महिलाओं, दो साल से कम उम्र के बच्चों एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को यह दवा सेवन नहीं करनी है। दो साल से पांच साल तक के बच्चे भी फाइलेरिया दवाओं का सेवन कर सकते हैं और स्वास्थ्य कर्मी की निगरानी में ही दवा का सेवन करना है।

Post navigation

Previous: Bihar News गन्ना काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में लोग घायल, सात गिरफ्तार
Next: Bihar News बैरिया प्रखंड और अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, अधिकारियों के एक माह में कमियों को सुधारने के आश्वासन के बाद समाप्त: भाकपा-माले

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260407_075909
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260406-WA0126~2
  • Etawah

इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 7 April 2026
IMG-20260406-WA0032
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं

जनवाद टाइम्स 6 April 2026
बेतिया में चोरी के मामले में बरामद स्मार्टफोन और गिरफ्तार आरोपी
  • Breaking News
  • Bihar
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 6 April 2026

Latest News

  • Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल
  • इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल
  • Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं
  • Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार
  • Bihar News । बेतिया में उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन आज: “जिला उर्दू नामा” का विमोचन, छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का दम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.