Bihar News : बीते तीन सप्ताह से भी अधिक समय से जारी शीतलहर गरीब और असहायों के लिए कठिन संकट:गरिमा

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
नगर निगम प्रशासन की ओर से बीते करीब तीन सप्ताह से जारी सार्वजनिक महत्व के दर्जनों स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था जारी है।नगर निगम के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्टेशन चौक, हॉस्पिटल रोड, सुप्रिया सिनेमा चौक, नजरबाग, रिक्शा स्टैंड, त्रिमूर्ति चौक, तीन लालटेन चौक, लाल बाजार एवं अन्य स्थानों पर अलाव जलाए जाने के औचक निरीक्षण के बाद महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि बीते तीन सप्ताह से भी अधिक समय पूरे जिला और बिहार से जारी शीतलहर गरीब और असहायों के लिए बहुत ही कठिन संकट है।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने जनहित के अत्यंत जरूरी इस कार्य कार्यरत्त निगम कर्मियों को दिया मौसम सामान्य होने तक अलाव व्यवस्था नियमित तौर पर जारी रखने का आदेश दिया। उन्होंने नगर निगम के कामकाजी और गरीब लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया। उनका कहना था कि बच्चों और बुजुर्गों को बहुत जरूरी होने पर ही ऐसे खतरनाक मौसम में अपने घर से निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी मौसम में उनकी ओर से सैकड़ो जरूरतमंद और गरीब परिवारों को अपनी ओर से उन्होंने मुफ्त कंबल बांटा है। जरूरतमंद लोगों की सेवा में वे आगे लगातार सक्रिय रहेंगी।
⁶