Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News जातिगत सर्वेक्षण कराकर नीतीश और लालू ने अपने मुंह पर खुद कीचड़ लपेटने का किया है काम:प्रशांत किशोर

जनवाद टाइम्स 5 December 2023
Bihar News जातिगत सर्वेक्षण कराकर नीतीश और लालू ने अपने मुंह पर खुद कीचड़ लपेटने का किया है काम:प्रशांत किशोर
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण और नीतीश सरकार की ओर से कराए गए जातिगत सर्वेक्षण की फिर से खोलते हुए कहा कि बिहार सरकार ने जो जातिगत सर्वेक्षण कराया है, ऐसा करके इन्होंने अपने मुंह पर खुद कीचड़ लपेटने का काम किया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि संविधान के अंतर्गत जो भी आरक्षण की व्यवस्था बनाई गई है, उससे इन्हें अवसर की समानता, शिक्षा में और रोजगार के लिए पूंजी में दी जाए।

Bihar News जातिगत सर्वेक्षण कराकर नीतीश और लालू ने अपने मुंह पर खुद कीचड़ लपेटने का किया है काम:प्रशांत किशोरदलित और पिछड़े समाज के जो बच्चे पीछे हैं उनके बच्चों को पूंजी दी जाए, जिससे कि वे रोजगार कर सकें। उनके लिए अच्छे स्कूलों में शिक्षा की व्यवस्था हो जिससे कि वे आगे चलकर समान प्रतिस्पर्धा कर सकें। उनको भूमि का आवंटन किया जाय, ताकि वो अच्छी खेती-किसानी कर सकें। सिर्फ सरकारी नौकरी में आप आरक्षण करेंगे और दूसरा कुछ नहीं करेंगे, तो इससे समाज को लाभ नहीं मिलेगा।

*लालू यादव और नीतीश कुमार को अब जनता को देना होगा जवाब: प्रशांत किशोर*

दरभंगा के हनुमाननगर में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि 32 सालों से सत्ता पर काबिज लोग सामाजिक न्याय की राजनीति कर रहे हैं। इन बीते सालों में बिहार में सत्ता पर लालू यादव और नीतीश कुमार का ही राज रहा।

Bihar News जातिगत सर्वेक्षण कराकर नीतीश और लालू ने अपने मुंह पर खुद कीचड़ लपेटने का किया है काम:प्रशांत किशोर

अगर वंचित वर्गों के साथ अन्याय हुआ है और इनको लाभ नहीं मिला है और ये वंचित रह गए, तो इसके लिए दोषी सत्ता में बैठे लोग ही हैं। लालू और नीतीश को ये जवाब देना चाहिए कि 32 बरस सामाजिक न्याय के नाम पर राजनीति करने के बाद आपने इनके लिए क्या किया? न कि उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी, न ही उनकी शैक्षणिक स्थिति सुधरी और न ही सरकारी नौकरियों में उनकी संख्या बढ़ी। अब फिर आप कह रहे हैं कि इसको 50 से 65 और फिर 80 प्रतिशत करेंगे। जो भी आपको करना है कर लीजिए, उससे कोई फायदा नहीं है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण-2024 के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न
Next: Bihar News-दिनांक 04 एवं 05 दिसम्बर 2023 को जिला पदाधिकारी, वैशली के निदेशानुसार अक्षयवटराय स्टेडियम, हाजीपुर में कृषि यांत्रिकरण -सह- प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.