Bihar news बिहार का इकलौता वाल्मीकि टाइगर रिजर्व सांपों का बना हॉट स्पॉट

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व को सांपों का हॉट स्पॉट माना जाता है। इस जंगल में दर्जनों सांप की प्रजातियां पाई जाती हैं। विगत कुछ वर्षों में वाइल्ड लाइफ ऑफ इंडिया और वन विभाग ने तकरीबन 5 नए प्रजाति के सांपों को चिन्हित किया है जो वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के अलावा बिहार के किसी अन्य जिलों में नहीं देखे गए हैं।

वन्य जीव विशेषज्ञ वी डी संजू ने बताया की वीटीआर में बड़े पैमाने पर अजगर, गेहुअन, करैत , रसेल वाइपर, किंग कोबरा, वन सुंदरी और तक्षक नाग देखे जाते हैं। ये सांप अमूमन रिहायशी इलाकों में लोगों के घरों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में सांपों को मारे नहीं और ना हीं उनके साथ छेड़ छाड़ करें।

सांप तभी हमलावर होते हैं जब उन्हें किसी से खतरे का आभास होता है। साथ हीं यदि सांप काट ले तो झाड़ फूंक की बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल में जाकर इलाज कराएं।




