Bihar news छात्राओं को दिया गया एडोलेसेन्स कार्यक्रम की जानकारी – मेरीआडलीन

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
एडोलेसेन्स कार्यक्रम के तहत राजकीय +2 उच्च वि fcद्यालय कुमारबाग की छात्राओं को किशोरावस्था से जानकारी दिया गया। एडोलेसेन्स कार्यक्रम की मास्टर ट्रेनर -सह- नोडल शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन ने बताया कि किशोरावस्था के दौरान बालक- बालिकाओं को कई प्रकार के शारिरिक और मानसिक बदलाव से गुजरना पड़ता है। जिसकी जानकारी सभी विद्यार्थियों को होनी चाहिए।
कई बार जानकारी के अभाव में किशोरावस्था में बच्चें गलत कदम उठा लेते है। इसी क्रम में आज विद्यालय की छात्राओं को एडोलेसेन्स और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में बताया गया। किशोरावस्था के दौरान लड़कियों के शरीर में भी कई प्रकार के परिवर्तन होता है। जिसकी जानकारी के अभाव में कई बार बालिकाओं को न सिर्फ शारिरिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि मानसिक रूप से भी परेशानी उठानी पड़ती है।
ऐसे में बालिकाओं को इसकी पूर्ण जानकारी होना बहुत जरूरी है। किशोरावस्था में बालिकाओं की शरीर मे होने वाली परिवर्तन, अंगों का विकास, माहवारी की शुरुआत प्राकृतिक है, इन सारी सामान्य जानकारी छात्राओं को होना जरूरी है।
इसी क्रम में आज शिक्षिका मेरी आडलीन के द्वारा विद्यालय की छात्राओं को वीडियो के माध्यम से एडोलेसेन्स और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय की जानकारी दिया गया। अम्मा जी कहती है, और पहेली की सहेली, वीडियो देखकर छात्राओं ने बहुत ही सहजता से एडोलेसेन्स और माहवारी की जानकारी ग्रहण किया। बहुत सारी छात्रा पहले शर्म और झिझक के कारण इस विषय पर खुलकर बातें नहीं करती थी।
लेकिन जानकारी प्राप्त करने के बाद छात्राओं ने झिझक को छोड़ते हुए खुलकर चर्चा किया। साथ ही अपनी अनुभव को अन्य छात्राओं से सांझा किया। सुश्री आडलीन ने कहा कि आज विद्यालय की छात्राओं को एडोलेसेन्स कार्यक्रम की जानकारी दिया गया है। निश्चित रूप से बालिकाओं को इस कार्यक्रम से लाभ होगा और किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों को स्वयं समझेंगी और अन्य बालिकाओं को बता पाएंगी।