संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर / वैशाली
वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत अलीपुर ग्राम स्थित कामरेड सुमन कुमार के आवासीय परिसर में भाकपा माले प्रखंड कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुमन कुमार ने की।

बैठक के दौरान संगठन के नवीकरण एवं सदस्यता भर्ती अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को तेज करने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। साथ ही ब्रांच कमेटी के सचिवों के चुनाव पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में 23 फरवरी को अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान में आयोजित विधानसभा मार्च की तैयारी पर विस्तृत रणनीति बनाई गई। प्रखंड कमेटी ने निर्णय लिया कि अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
बैठक में ब्रजकिशोर साह, भिखारी प्रसाद सिंह, राम बहादुर प्रसाद सिंह, लाल बहादुर माझी, रामचंद्र सहनी, महताब राय, विनोद राम, कमलेश्वर साह, दिनेश साह, राम इकबाल सिंह, सुरेश बैठा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।