Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

बेमौसम बारिश के बाद किसान सरकारी नुकसान सर्वे को देख हुए बैचैन

जनवाद टाइम्स 12 March 2020
IMG-20200312-WA0025
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया : बेमौसम बरसात और ओले गिरने से किसानों की फसल का एक बड़ा हिस्सा बर्वाद हो गया है लेकिन सरकारी सर्वे में बेहद कम नुकसान दिखाए जाने के कारण किसान परेशान है क्योकि ऐसे तो उन्हे मुआवजा भी नहीं मिल पाएगा। प्रकृति के बाद अब इस सरकारी सर्वे ने किसानों को मुसीबत में डाल दिया गया है।

IMG 20200312 WA0025

जसवंतनगर क्षेत्र के किसानों का कहना है कि सर्वे के नाम पर खानापूर्ति कर ली गई है और खेतों में जाकर देखा ही नहीं। सड़क किनारे के जिन खेतों में फसल खड़ी थी उसे देखकर नुकसान का आंकलन कर लिया है जो सरासर गलत है। ताखा और सैफई में भी नाममात्र का नुकसान दिखाया गया है जो किसानों को परेशान कर रहा है।

जसवंतनगर क्षेत्र के किसानों का कहना है कि नुकसान के आंकलन के नाम पर हवाई सर्वे कर लिया गया है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने सड़क के किनारे पर स्थित जो खेत थे उनकी सड़क पर गाड़ी से उतर कर फोटोग्राफी कर ली जबकि और शासन को रिपोर्ट भेज दी। सच्चाई यह है कि बलरई क्षेत्र के मौजा नगला सलहदी, नगला तौर, नगला रामसुन्दर, बलरई के कई किसानों के खेतों पर गेंहू ओर जौ की फसल तो जमीदोज हो गई। चने के खेतों में चने के पेड़ पर कोई भी फूल नहीं रहा । पेड़ चेंपा रोग के कारण पीले रंग के हो गए हैं। नगला तौर के लवकिशोर का कहना है कि उनके 15बीघा गेंहू जमींदोज हो गए हैं। नगला तौर के किसान महेश प्रसाद ने बताया कि नगला सलहदी में उनके 10 बीघा चना और9 बीघा जौ की फसल वर्वाद हो गई है। आलू की जो पैदावार निकलनी थी वो भी नहीं निकली। 20पैकेट प्रति बीघा के हिसाब से निकले हैं। नगला रामसुन्दर में चने की फसल को किये हुए किसान राजकिशोर पाठक ने बताया कि उनके चने की फसल पूरी तरह वर्वाद हो गई है। किसान गिरिराज पाठक ने बताया कि उनके गेहूँ और जौ की फसल जमीन पर लेट गई है और चना भी वर्वाद हो गया है। चने के पेड़ भी पीले रंग के हो गए हैं।

इसी तरह ताखा क्षेत्र में भी फसल की काफी बर्वादी हुई है लेकिन यहां भी नुकसान नहीं के बरावर दिखाया गया है। इससे किसान परेशान हैं उन्हे लग रहा है कि उन्हे इसका मुआवजा भी नहीं मिल पाएगा।
ताखा के ग्राम पंचायत मोहरी के राधाकृष्ण मिश्र, विजयकृष्ण, मुसाहिब खां, दिनेश बाथम, रामनिवास की फसलों का काफी नुकसान हुआ है जबकि सरकारी आंकड़ें इसके विपरीत हैं। भरतपुर के सुनील गुप्ता, सुभाष गुप्ता, संजू बाबू शाक्य, सर्वेश तथा बम्हनीपुर से रामजीवन तिवारी, अहमद अली, राजेश मिश्रा, जितेन्द्र तिवारी, चंदन तिवारी, राधे श्याम की खेतों में पड़ी फसलों का भी काफी नुकसान हुआ है। इनका कहना है कि सरकारी सर्वे में नुकसान नहीं दिखाया है तो उन्हे मुआवजा कैसे मिलेगा। इसी क्षेत्र के गांव रामनगर से महेश चन्द्र तिवारी व रवीन्द्र तिवारी की फसल का भी काफी नुकसान हो गया है।

Post navigation

Previous: लालगंज प्रतापगढ़ मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों से हुई युवक की मौत
Next: कांग्रेस की राह अब आसान नहीं

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.