आजमगढ़ – 11 सूत्री मांगों को लेकर 27 दिसंबर को लोहरा स्थित टोल प्लाजा पर घेराव- फूलचंद यादव

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता : अतरौलिया के सुखीपुर मे किसान दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस। स्थानीय क्षेत्र के सुखीपुर गांव में स्थानीय किसानों के सहयोग से देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान एक गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य राम शब्द मिश्रा ने किया कार्यक्रम का संचालन हरिश्चंद्र यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्तमान समय में सरकार द्वारा किए जा रहे किसानों के उत्पीड़न सहित तमाम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए किसानों के उत्थान में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह द्वारा किए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फूलचंद यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों की तकदीर बदलने की पहल की थी उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए बहुत सारे कार्य की जो आज भी अनुकरणीय है वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने इसे किसान विरोधी बताया। आइए सुनाते हैं कि फूलचंद यादव ने प्रेस वार्ता में क्या कुछ कहा।