Breaking Newsअंबेडकर नगरउतरप्रदेश
अम्बेडकर नगर न्यूज : शिवांक त्रिपाठी ने प्रवक्ता पद (पीजीटी-हिन्दी) दिल्ली में चयनित होकर ग्राम व जनपद का नाम किया रोशन
संवाददाता- मदन गोपाल
जनपद- अम्बेडकर नगर के विकास खण्ड- जहांगीरगंज में स्थित ग्राम- इटौरी खुर्द निवासी शिवांक त्रिपाठी पुत्र श्री देवेन्द्र त्रिपाठी ने दिल्ली सरकार में पीजीटी हिन्दी प्रवक्ता पद पर चयनित होकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है जिससे मित्रों व शुभचिंतकों में अपार हर्ष है| शिवांक त्रिपाठी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजन और सभी शुभचिंतकों को दिया|
शिवांक त्रिपाठी ने अपनी इंटर मीडिएट तक की शिक्षा राष्ट्रीय इंटर कालेज तेन्दुआई कलां से प्राप्त करने के बाद B.A. और M.A. की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की |
वर्तमान में वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में प्रसिद्ध कथाकार डॉ सुनील विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में शोध कार्य कर रहे हैं |