Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

12 बजे के बाद मेडिकल स्टोर छोड़ सभी दुकानें बंद रहेंगी

जनवाद टाइम्स 27 March 2020
IMG-20200327-WA0068
Share News
       

संवाददाता महेन्द बाबू

 

इटावा लॉकडाउन के दूसरे दिन प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी, दोपहर 12 बजे के बाद मेडिकल स्टोर्स छोड़ सभी दुकानें बंद करा दी गईं। लोगों को बाहर निकलने से रोकने के लिए पुलिस के साथ पीएसी बल भी लगा दिया गया है। पीएसी जवान सड़कों के साथ गलियों में भी गश्त करते रहे।

IMG 20200327 WA0068

कोरोना वायरस से लोगों की जिंदगी बचाने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। सुबह 8 से 12 तक लोगों को जरूरी चीजें खरीदने की छूट है। बाजार में एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए रखना जरूरी है। किंतु एक दूसरे से दूरी यानी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। गुरुवार को सुबह किराना, सब्जी, फल आदि की दुकानें खुलने पर बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। लोग एक दूसरे से सटकर सामान खरीद रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र नाथ शुक्ला और सीओ सिटी वैभव पांडेय फोर्स के साथ पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने लोगों को एक दूसरे से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। दुकानदारों को चेतावनी दी कि ग्राहक एक-एक मीटर की दूरी पर नहीं खड़े हुए तो दुकान बंद करा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अधिकारियों ने दुकानों के सामने एक-एक मीटर दूर चूने के गोले भी बनवाए और इन गोलों में ग्रामीणों को खड़ा कर एक-एक कर सामन देने को कहा। इसके बाद स्थिति में कुछ सुधार आया। 12 बजे मेडिकल स्टोर को छोड़ सभी दुकानें बंद करा दी गईं। पुलिस के साथ ही पीएसी बल के जवान भी गश्त पर लगाए गए। पैदल, साइकिल, बाइक और चार पहिया वाहन से निकले लोगों को रोककर पुुलिस ने बाहर निकलने का कारण पूछा। बिना वजह निकले लोगों पर मुकदमा दर्ज कराकर वाहन भी सीज कर दिए गए।

Post navigation

Previous: घर बैठे मिलेगी दवा,नियमों का करें पालन दिए गए नम्बरों पर करें फोन ,घर बैठे मिलेगी दवा ,मा0 जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार जमानत मामलों/निषेधाज्ञा मामले/सत्र प्रभाग प्रतापगढ़ से सम्बन्धित किसी भी अन्य मामले सहित सभी मामलों की सुनवाई की तिथि परिवर्तित
Next: होम डिलीवरी के लिए लगाए ये नंबर,घर आएगा किराना का सामान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0037
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : मगरमच्छों के भय से ग्रामीणों ने भपसा नहर पर बनाया चचरी पुल, विधायक ने भी किया सहयोग

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0049
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

राजापाकर में भाकपा (माले) के संस्थापक नेता चारु मजूमदार का शहादत दिवस मनाया गया

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मगरमच्छों के भय से ग्रामीणों ने भपसा नहर पर बनाया चचरी पुल, विधायक ने भी किया सहयोग
  • राजापाकर में भाकपा (माले) के संस्थापक नेता चारु मजूमदार का शहादत दिवस मनाया गया
  • Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, आलोक गुप्ता बने जिला अध्यक्ष
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.