संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह। बासौनी के झरनापुरा निवासी अजय राज को उनकी बहादुरी के लिए निरंतर सम्मान मिल रहा है। सोमवार को गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने वीर बालक अजय राज को सम्मानित किया।
विदित हो 25 जुलाई को चंबल नदी के किनारे अजय राज अपने पिता के साथ बकरियां चराने गया था। बकरियों को नदी में पानी पिलाते समय वीरभान के पैर को मगरमच्छ ने पकड़ लिया था और खींचकर गहरे पानी मे ले जाने लगा था तभी अजय राज ने बहादुरी दिखाते हुए लाठी से मगरमच्छ के सिर पर वार करना शरू कर दिया और तब तक लाठियां बरसाता रहा जब तक कि मगरमच्छ से अपने पिता को नही छुड़ा लिया। उसकी बहादुरी पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिल्ली में सम्मानित किया था।
राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने के बाद वीर बालक को जगह जगह सम्मानित किया जा रहा है।