Agra News: आगरा पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह योगी सरकार को जमके घेरा

संवादाता फैजान खान
आगरा। आम आर्मी पार्टी के सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह आम आर्मी पार्टी की सदस्यता अभियान में शामिल होने आए जिसमे जगह जगह उनका स्वागत हुआ। संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गुंडागर्दी को खत्म करने की बात करती आई है लेकिन उसी राज्य में सबसे ज्यादा गुंडागर्दी हो रही है हाल ही में हुए ब्लाक प्रमुख का चुनाव इस चुनाव में प्रत्याशीयो को घर से उठाया गया तो कहीं किसी का पर्चा लेकर भागे वही महिला प्रत्याशी के साथ भी अमानवीय व्यवहार तक भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कर दिया।

सांसद संजय सिंह ने कोरोना काल के पर बात करते हुए कहा कि मेडिकल के सामान खरीद में खुली लूट हुई है 1 लाख का बैलेंस ईयर 22 लाख में और 300 ऑक्सीजन 16 हजार में खरीद कर करीब 58 करोड़ का घोटाला हुआ है जिसे लेकर भी वह कोर्ट जाएंगे और इसी ko लेकर उन्होंने प्रमुख सचिव को भी पत्र लिखा है। शिक्षा और स्वास्थ बड़ा मुद्दा है यूपी में शिक्षा का बुरा हाल है तो वहीं लोगों को भी महंगी गांव में बिजली मिल रही है पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं सरकार इस पर कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है जिसके कारण आम व्यक्ति काफी परेशान हैं। संजय सिंह ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में आप सरकार सत्ता में आई तो 200 यूनिट बिजली शिक्षा पानी स्वास्थ्य दिल्ली मॉडल तर्ज पर होगी। फिलहाल उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है जिसमें आगरा में 1 महीने में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। वही धनौली होटल राज इन में सांसद संजय सिंह का कार्यकर्यो ने माला पहना कर स्वागत किया और आगरा लोगो को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवा कर पार्टी में शामिल किया।




