Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : मोदी सरकार द्वारा लाए गए मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता की वापसी की मांग पर निर्माण मजदूरों ने श्रम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर सभा किया: जवाहर प्रसाद

जनवाद टाइम्स 2 August 2024
Bihar News: Construction workers demonstrated and held a meeting in front of the Labor Superintendent's office demanding the withdrawal of the four anti-labor labor codes brought by the Modi government: Jawahar Prasad
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

ऑल इंडिया सेंट्रल कॉउंसल ऑफ ट्रेड यूनियन (एक्टू) से संबद्ध बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन पश्चिम चंपारण यूनिट द्वारा राज्य ब्यापी कार्यक्रम के तहत श्रम अधीक्षक पश्चिम चंपारण के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया गया। श्रम अधीक्षक के माध्यम से सचिव बिहार भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पटना को 09 सूत्री मांग पत्र दिया गया।

Bihar News: Construction workers demonstrated and held a meeting in front of the Labor Superintendent's office demanding the withdrawal of the four anti-labor labor codes brought by the Modi government: Jawahar Prasad
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के जिला संयोजक जवाहर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने पुंजीपति मित्रों के लिए चार श्रम कानून बनाया है जो मजदूर विरोधी कानून है। देश के निर्माण मजदूर व न्याय प्रिय लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा मोदी सरकार द्वारा लाए गए चारो श्रम सहिता को रद किया जाए पुराना श्रम कानून को लागू किया जाये।निर्माण मजदूरो और असंगठित क्षेत्र को मजदूरो की सामाजिक सुरक्षा मे कटौती बंद किया जाये असंगठित मजदूरो को 3000 हजार रुपया मा सिक पेन्सन दिया जाये।

Bihar News: Construction workers demonstrated and held a meeting in front of the Labor Superintendent's office demanding the withdrawal of the four anti-labor labor codes brought by the Modi government: Jawahar Prasad
निर्माण मजदूर यूनियन के सह संयोजक छोटे लाल कुशवाहा ने कहा पहले से निर्माण मजदूरो का निबंधन ऑफलाइन हुआ था वह आज तक ऑनलाइन नहीं करा पाये है इस लिए लीगेसी डाटा को चालू रखा जाये।श्रमिकों के अनुदान भुगतान में देरी व भुगतान नही होनी की स्थिति में श्रम इंस्पेक्टर का जीमेवार बानाया जाये
निर्माण मजदूर यूनियन के बैरिया अंचल संयोजक जोखू चौधरी ने कहा अनुदान के लिये जो मज़दूर पूर्व में ही आवेदन ऑनलाइन कर चुका है चाहे वह कोई भी योजना हो उसे जांच कारा कर अनुदान दीलाने में सहायता किया जाये इस कानून को पूर्व की तरह ही रखा जाये। साईकिल क्रय अनुदान को बढ़ाकर 3500 सौ रुपया से 5000 पाँच हजार किया जाये।
निर्माण मजदूर यूनियन के मझौलिया के गफूर मियां ने कहा घर मरमति योजना में कागजात की बैधता को हटाकर मजदूरो का घर मरमती का लाभ 20000 हजार से 100000 लाख किया जाये।नौतन के संयोजक वीरेंद्र राम के कहा असहमति और विरोध को खत्म करने वाले देश को पुलिसिया राज बनाने वाली तीनों आपराधिक कानून को रध्द किया जाये।

Bihar News: Construction workers demonstrated and held a meeting in front of the Labor Superintendent's office demanding the withdrawal of the four anti-labor labor codes brought by the Modi government: Jawahar Prasad
बैरिया के निर्माण मजदूर यूनियन के नेता बिनोद कुशवाहा ने कहा 102 एम्बुलेंस, विधालय राशोइया, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समेत सभी स्कीम वर्कर्स को श्रम मानक के तहत न्यूनतम मजदूरी दिया जाये। कार्यक्रम में महेंद्र सहनी, हीरा सहनी, रिखी साह, नंद लाल राम, नौबत मियां, लाल जी राम आदि मौजूद थे।

Post navigation

Previous: Bihar News : बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के राज्यव्यापी आवाहन पर आज मजदूरों प्रदर्शन किया
Next: Bihar News : बैरिया पुलिस द्वारा रंजीत चौधरी समेत उनके परिवार को बेरहमी से बर्बरता पुर्वक पिटाई के दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने को लेकर भाकपा माले ने बैरिया में निकाला आक्रोश मार्च

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.