Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-भाकपा माले बिदुपुर प्रखंड लीडिंग टीम की बैठक अरविंद ठाकुर की अध्यक्षता में बसंतपुर ककरहटा गांव में आज संपन्न हुई

जनवाद टाइम्स 22 July 2024
Bihar News-The meeting of CPI ML Bidupur Block Leading Team was held today in Basantpur Kakarhata village under the chairmanship of Arvind Thakur
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /बिदुपुर ककरहठा। बैठक में नए सदस्य की भर्ती, ब्राचों का गठन और पुनर्गठन, पार्टी पत्रिका समकालीन लोक युद्ध का पाठक बनाने का निर्णय लिया गया। 28 जुलाई से 31 जुलाई तक पार्टी के संस्थापक महासचिव कामरेड चारु मजूमदार का शहादत दिवस प्रखंड के सभी ब्रांच में मनाने, तथा पार्टी द्वारा जारी हक दो वादा निभाओ अभियान संचालित करने के लिए अपने पूरे पार्टी कतार को राजनीतिक रूप से गोलबंद करने का निर्णय लिया गया।

Bihar News-The meeting of CPI ML Bidupur Block Leading Team was held today in Basantpur Kakarhata village under the chairmanship of Arvind Thakur

इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवटराय शीतलपुर ककरहटा के परिवार के बालेंद्र राय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। 31 जुलाई तक पार्टी विस्तार और संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान चलाने के बाद, 1 अगस्त से 20 अगस्त तक सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में 6000 से कम मासिक आय वाले गरीबों को वादा के अनुसार₹200000 देने, सभी गरीबों को बास के लिए पांच-पांच डिसमिल जमीन और पक्का मकान देने के सवाल पर जनसंवाद अभियान चलाया जाएगा। 21/ 22 और 23 अगस्त को अंचल कार्यालय के समक्ष सालाना 72000 से कम आमदनी का आय प्रमाण पत्र देने के लिए धरना प्रदर्शन करके अंचलाधिकारी को मजबूर किया जाएगा। बैठक में उपस्थित पार्टी के जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि उपरोक्त वादों को धरातल पर उतरने के लिए गरीबों का आंदोलन खड़ा करना है। एससी, एसटी, ईबीसी , ओबीसी के लिए 65% आरक्षण के फैसले को संविधान के नवमी अनुसूची में दर्ज करने, देश में प्रति व्यक्ति आय 4-95 लाख की जगह बिहार में प्रति व्यक्ति औसत आय 54000 है, इसलिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की भी मांग की जाएगी। श्री यादव ने कहा कि भारत सरकार अगर आपातकाल को स्थाई रूप से समाप्त करना चाहती है,तो उसे आपातकाल लगाने की ताकत देने वाला संविधान के धारा 352 को समाप्त कर देना चाहिए। लेकिन एनडीए की सरकार ने 2023 में बनाए गए तीन नए आपराधिक कानून को 1 जुलाई से लागू करके देश में स्थाई रूप से आपातकाल ला दिया है। मांगों के लिए धरना प्रदर्शन करने को भी संगठित अपराध की श्रेणी में रखा गया है।

Bihar News-The meeting of CPI ML Bidupur Block Leading Team was held today in Basantpur Kakarhata village under the chairmanship of Arvind Thakurअनशन को अपराध की श्रेणी में ला दिया गया है। सरकार के खिलाफ बोलने पर देशद्रोह का धारा लगाने का प्रावधान किया गया है। यह स्थाई रूप से आपातकाल नहीं तो क्या है। लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में दलितों, पिछड़ों,महिलाओं, और मुसलमान पर सामंती संप्रदायिक ताकतों, अपराधियों का हमला बढा है।

Bihar News-The meeting of CPI ML Bidupur Block Leading Team was held today in Basantpur Kakarhata village under the chairmanship of Arvind Thakur
बैठक को अरविंद ठाकुर, राम विलोक राय, राजबल्लभ राय, दिनेश राय, विकास कुमार, सिपाही राय, गुलाबचंद सिंह, रामसागर राय, विनय राय सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया और पार्टी के द्वारा संचालित हक दो वादा निभाओ अभियान को गांव-गांव में जाने का संकल्प लिया

Post navigation

Previous: Bihar News-बाढ़ पूर्व तैयारी पर हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
Next: Prayagraj News :हथकरघा बुनकर, मास्टर वीवर, डिजाईनर उत्कृष्ट उत्पादों के चयन हेतु फुल साईज के सैम्पुल, पूर्ण विवरण सहित 02 सितम्बर तक करायें उपलब्ध

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.