Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए मतदान अतिआवश्यक : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 20 April 2024
Bihar news Voting is essential for building a strong democracy: District Election Officer
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

स्वीप गतिविधि के तहत आज राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, माधोपुर, मझौलिया में मतदाता जागरूकता से संबंधित कई कार्यक्रम यथा-मतदाता जागरूकता रैली, मतदाता शपथ, आम जनता से संवाद आदि आयोजित किए गया। इस कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय सहित जिलास्तरीय वरीय अधिकारी सम्मिलित हुए।Bihar news Voting is essential for building a strong democracy: District Election Officer

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रजातंत्र में मत की अत्यधिक आवश्यकता है। 25 मई को मतदान की तिथि निर्धारित है। हमलोग आप सभी को मतदान हेतु जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि सभी के मतों का अधिकार एक समान है। मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है। गर्मी के मद्देनजर सभी मतदाता सुबह में ही अपने मत का प्रयोग करेंगे और अन्य मतदाताओं को भी मत देने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि एक भी मतदाता मत देने से छूटना नहीं चाहिए। सभी मतदाता अपने-अपने मत का प्रयोग अनिवार्य रूप से करेंगे।Bihar news Voting is essential for building a strong democracy: District Election Officer

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका से कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदाता अपने मत का प्रयोग करें इसके लिए हरसंभव प्रयास करें। मतदाताओं को अच्छे तरीके से जागरूक एवं प्रेरित करें। उन्हें वोट के महत्व के बारे में समझायें।

उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी ने कहा कि मतदान करना आवश्यक है। मतदाता सूची में नाम वाले सभी मतदाता अवश्य वोट दें। समय निकाल कर मतदान केन्द्र जायें और अपने मत का प्रयोग करें। अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज सभी यह प्रण लें कि बिना किसी प्रलोभन के मतदान करेंगे। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के सहूलियत के लिए व्यवस्थाएं रहेंगी। उन्होंने कहा कि स्वयं भी वोट करेंगे और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि वोटर पर्ची का वितरण ससमय मतदाताओं के बीच करा दिया जायेगा।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उपस्थित मतदाताओं को “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे“, का शपथ दिलाया गया।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। इस अवसर पर जीविका एवं आईसीडीएस द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर मतदाताओं को मत का प्रयोग करने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया।Bihar news Voting is essential for building a strong democracy: District Election Officer

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, विपिन कुमार यादव, नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग, कमलाकांत त्रिवेदी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मझौलिया, वरूण केतन सहित अन्य अधिकारी एवं स्वीप कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जिला निर्वाचन अधिकारी ने बिशप जाॅनसन काॅलेज एवं मैरी लूकस काॅलेज में मतदान कार्मिंकों के प्रथम दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण
Next: Bihar News-युवा वोटरों के सभी प्रश्नों के उत्तर दिए डीएम ने

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.