Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: कोरोना महामारी के चलते नये सत्र में पहली बार सोमवार से स्कूल आएंगे स्टूडेंट

जनवाद टाइम्स 18 October 2020
Etawah News: Students will visit school from Monday for the first time in the new season due to Corona epidemic
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: कोरोना महामारी के चलते वर्तमान शिक्षा सत्र में पहली बार सोमवार से छात्रों के स्कूलों में आने का सिलसिला शुरु होगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग व स्कूल प्रबंधन पूरी सतर्कता बरत रहा है। कक्षा 9, 10 तथा 11, 12 के बच्चे दो शिफ्टों में स्कूल आएंगे। इसके लिए स्कूलों में सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है तथा मास्क व सोशल डिस्टेसिंग की अनिवार्यता की गई है। स्कूल आने वाले बच्चों पर पूरी नजर हेगी ताकि वे कोविड-19 के नियमों का पालन करें और सुरिक्षत रहें।

Etawah News: Students will visit school from Monday for the first time in the new season due to Corona epidemic

कोरोना के चलते वर्तमान शिक्षा सत्र में 6 माह बीत जाने के बाद अब स्कूल खुलने जा रहे हैं। कक्षा 9 से 12 तक के बच्चे दो अलग अलग पालियो में िवद्यालय आएंगे। एक दिन में पचास प्रतिशत बच्चों को ही बुलाया जाएगा। मुख्य गेट सहित किसी भी स्थान पर भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी। विद्यार्थियों के बीच 6 फुट की दूरी रखी जाएगी। हर पाली के बाद स्कूल सैनिटाइज किया जाएगा। स्कूलों में सैनेटाइजर, हैण्डवाश, थर्मल स्कैनिंग व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी। यदि किसी विद्यार्थी, शिक्षक या अन्य कर्मचारी को खांसी, जुखाम या बुखार के लक्षण होंगे तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाएगा। प्रवेश व छुट्टी के समय गेट पर सोशल डिसटेंसिंग का पालन करवाया जाएगा। एक साथ सभी विद्यार्थियों की छुट्टी नहीं की जाएगी। स्कूलों में यदि एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं तो उनका उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। स्कूल बस या वैन आदि को भी रोज सैनिटाइज करवाया जाएगा। विद्यालय प्रबन्धन द्वारा अतिरिक्त मात्रा में मास्क उपलब्ध रखे जाएंगे।

स्कूल खोले जाने को लेकर सरकार भी काफी चौकन्ना है। इसके चलते सोमवार को स्कूलों की लगातार मानीटरिंग भी की जाएगी। जिले के अधिकारियों के साथ ही बाहर से आने वाले दो अधिकारी भी जिले में स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। यह सिलसिला स्कूल खुलने के साथ ही शुरु हो जाएगा और दोनो पालियों में चलेगा।

Post navigation

Previous: Etawah News: सफारी के नये डायरेक्टर डॉ राजीव मिश्रा ने संभाला कार्यभार
Next: Agra News: रिटायर्ड अध्यापक से धोखाधड़ी करने वाले ठग हुए गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.