Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

यूपी में 3 साल से अधर में 32022 अनुदेशक व 4000 उर्दू शिक्षक भर्ती

जनवाद टाइम्स 28 February 2020
IMG-20200228-WA0135
Share News
       

यूपी में 3 साल से अधर में 32022 अनुदेशक व 4000 उर्दू शिक्षक भर्ती

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया :   उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 32022 अनुदेशक और 4000 उर्दू शिक्षक तीन साल से अधर में हैं। अभ्यर्थियों की याचिकाओं पर उच्च न्यायालय ने खाली पदों पर भर्ती का आदेश दिया था। इसके खिलाफ प्रदेश सरकार ने जून 2019 में सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर की थी।

IMG 20200228 WA0135

32022 अंशकालिक अनुदेशक: परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षा विषय के 32022 अंशकालिक अनुदेशकों की भर्ती के लिए सपा शासनकाल में 19 सितंबर 2016 को प्रक्रिया शुरू हुई थी। 11 महीने के लिए सात हजार रुपये मानदेय पर प्रस्तावित भर्ती के लिए 1.5 लाख से अधिक बीपीएड, सीपीएड और डीपीएड योग्यताधारी अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। 4 से 9 अप्रैल 2017 तक काउंसिलिंग होनी थी लेकिन 23 मार्च 2017 को ही भर्ती पर रोक लग गई। इसकी सुनवाई 17 मार्च को होनी है।
4000 उर्दू शिक्षक: परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में उर्दू विषय के 4000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए भी सपा शासनकाल के अंतिम दौर दिसंबर 2016 में प्रक्रिया शुरू हुई थी। लेकिन यह भी 23 मार्च 2017 को रोक दी गई थी। इसमें उच्च न्यायालय ने भर्ती का आदेश दिया लेकिन बाद में यह मामला भी सर्वोच्च न्यायालय में पहुंच गया। इससे पूर्व 17 अगस्त 2013 में शुरू हुई उर्दू विषय के 4,280 सहायक अध्यापक भर्ती में 2341 पद भरे गए थे।
धीरेन्द्र यादव (प्रदेश अध्यक्ष बीपीएड संघ) ने कहा- डीपीएड, बीपीएड और सीपीएड डिग्रीधारी बेरोजगार सालों से नौकरी के लिए भटक रहे हैं। अधिकांश अभ्यर्थी ओवरएज हो रहे हैं। नौकरी के सारे विकल्प खत्म होते जा रहे हैं। क्या करें कुछ समझ नहीं आ रहा। अब तक उच्चतम न्यायालय से ही उम्मीद है।

Post navigation

Previous: इटावा आई टी आई के समीप स्कूल बस और ट्रेक्टर में भिड़ंत, स्कूल बस में बैठे स्टाफ के बीच मची अफरा तफरी और चीख पुकार
Next: यूपी बोर्ड परीक्षा 2020: परीक्षा खत्म होने के आधा घंटा बाद तक बंद रखें फोन/स्मार्ट फोन नही ले जा सकेंगे अध्यापक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
Screenshot_20260727_180950_WhatsApp
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • बिहार न्यूज़: विधायक महेंद्र राम ने विधानसभा में उठाईं राजापाकर की दो प्रमुख जनसमस्याएं, नगर पंचायत का दर्जा और पावर सब स्टेशन की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.