Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

रानीगंज प्रतापगढ़ शहीदों के समाधि स्थल ग्राम कहला में विधायक रानीगंज एवं जिलाधिकारी ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन

जनवाद टाइम्स 3 February 2020
IMG_20200203_074004
Share News
       

संवाददाता गुलाबचंद गौतम:  प्रतापगढ़ शहीदों के समाधि स्थल ग्राम कहला में विधायक रानीगंज एवं जिलाधिकारी ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन

IMG 20200203 074004

प्रतापगढ़ जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक स्थल पर पार्क एवं हेल्थ वेलनेस सेन्टर निर्माण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश।

IMG 20200203 074128

विधायक रानीगंज व जिलाधिकारी ने चौहरजन देवी धाम में बनने वाले डाक बंगला, पार्क के स्थल एवं पाण्डेयतारा में खेल के मैदान एवं पार्क के स्थल का किया अवलोकन

IMG 20200203 073950

विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा एवं जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने आज रानीगंज तहसील अन्तर्गत शहीदों के समाधि स्थल ग्राम कहला में पहुॅचकर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने शहीद स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डी0सी0 मनरेगा अभय कुमार पाण्डेय को निर्देशित करते हुये कहा कि शहीद स्मारक स्थल पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाये एवं बाउण्ड्री वाल की मरम्मत की जाये एवं नये पार्क व हेल्थ वेलनेस सेन्टर के निर्माण का कार्य किया जाये। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी रानीगंज को निर्देशित किया कि शहीद स्मारक स्थल के आस-पास के जमीनों का चिन्हांकन का कार्य कर लिया जाये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कहला का निरीक्षण किया।
इसके उपरान्त विधायक रानीगंज एवं जिलाधिकारी ने चौहरजन देवी धाम में बनने वाले डाक बंगला एवं पार्क के स्थल का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि डाक बंगला एवं पार्क दोनो पास-पास बनाये जाये। उन्होने चौहरजन देवी धाम पहुॅचकर वहां की साफ-सफाई कराने और वहां पर चबूतरा बनाने के लिये सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया। चौहरजन देवी धाम अन्तर्गत बने शौचालय की छत को ठीक कराने के लिये निर्देशित किया। तत्पश्चात् जिलाधिकारी व विधायक रानीगंज ग्राम पाण्डेयतारा पहुॅचे जहां पर उन्होने बनने वाले खेल मैदान एवं पार्क के स्थल का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल के मैदान एवं पार्क बन जाने से ग्रामवासियों व बच्चों को अनेक प्रकार की सुविधायें उपलब्ध होंगी और वे अपने शरीर को स्वास्थ्य बना सकेगें। इस दौरान पाण्डेयतारा में बनी अमर शहीद विजय शुक्ल की मूर्ति पर विधायक व जिलाधिकारी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रानीगंज राहुल कुमार यादव, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: एम आर एम महाविद्यालय भदरौली में वार्षिक खेल प्रतियोगिता
Next: जनपद प्रतापगढ़ डॉ भीमराव अंबेडकर अधिवक्ता फोरम उत्तर प्रदेश शाखा प्रतापगढ़ जनपद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.