Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा नई मंडी में आढ़तियों की हड़ताल दूसरे दिन प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह भी पहुंचे

जनवाद टाइम्स 10 February 2020
IMG_20200210_132836
Share News
       

इटावा नई मंडी में आढ़तियों की हड़ताल दूसरे दिन प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब आढ़तियों को इतनी परेशानी है तो सचिव को हटा देना चाहिए था। मैं मुख्यमंत्री से मिलूंगा, अगर फिर भी सचिव न हटे तो आढ़तियों के साथ खुद भी धरने पर बैठ जाऊंगा।

IMG 20200210 132836

रविवार को नई मंडी के आढ़तियों के समर्थन में पुरानी मंडी की आढ़तें भी बंद रहीं। मंडी सचिव आशीष यादव ने बताया कि हड़ताल के कारण दो दिन में करीब पांच लाख के राजस्व का नुकसान भी हुआ है।

IMG 20200210 132853

आढ़तियों की धरना सभा में शिवपाल ने कहा कि मंडी बनाने का उद्देश्य किसानों को सुविधा देना ही है। आढ़ती किसानों से जो कमीशन लेते हैं उसी के टैक्स से सरकार किसान को सुविधा देती है। जब आढ़ती ही दुखी होंगे तो किसानों का भला कैसे हो सकता है। मंडी सचिव किसानों व आढ़तियों के बीच की कड़ी होता है लेकिन यहां का सचिव तानाशाही पर उतारू हैं। लोकतंत्र में जनता मालिक और कर्मचारी नौकर हैं किंतु आज प्रदेश में नौकरीशाही मालिक हो गई है। वरना ऐसा नहीं होता कि मंत्री तक मंडी में आ जाएं और सचिव न हटे। जो मंडी सचिव आढ़तियों को तकलीफ दे उसे तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए था।

IMG 20200210 132934

ऐसे व्यक्ति को बैठा दिया गया है जिसका मूल पद भी सचिव नहीं है, वह सम्मानित आढ़तियों को चुनौती दे रहा है। जब मैं मंत्री था तो किसी अधिकारी की ऐसा करने की हिम्मत नहीं होती थी। मैं सबकी सुनता था। इस सचिव को हटवाने के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलूंगा, इसके बावजूद सचिव नहीं हटाया गया तो मैं खुद यहीं धरने पर बैठ जाऊंगा। करीब एक घंटे तक शिवपाल भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल ने उन्हें आढ़तियों की समस्याएं भी बताईं।

Post navigation

Previous: इटावा पुलिस ने मुठभेड़ में पांच बदमाश किये गिरफ्तार, दो गोली लगने से हुए घायल
Next: क्या ओबीसी/एससी/एसटी का आरक्षण “खत्म” समझा जाए क्योकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे अब राज्य सरकारों की “दया” पर निर्भर कर दिया है ?

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260719-WA0020
  • Breaking News

Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260401-WA0013(6)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 19 July 2026

Latest News

  • Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन
  • Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू
  • Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप
  • Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर
  • Bihar News: ‘उत्तम शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार से ही बनेंगे आदर्श नागरिक’ – महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.